PNB में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, पुलिस गस्त के चलते टली घटना, एक आरोपी गिरफ्तार

चोर जब सेंधमारी की कोशिश कर रहे थे तभी बहोड़ापुर थाने की गस्त पार्टी वहां से निकली तो चोर भाग गए , सुबह जब बैंक स्टाफ वहां पहुंचा तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।
Attempted theft at PNB Gwalior

Attempted theft at PNB Gwalior

ग्वालियर में चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया लेकिन  पुलिस की गस्त के चलते उनके इरादे सफल नहीं हो सके और वे भाग गए पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की और एक चोर को पकड़ लिया।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक सिंह परिहार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रात के समय कुछ चोरों ने सेंधमारी कर बैंक में घुसकर चोरी की कोशिश की, वे बैंक के पीछे वाले हिस्से से बाथरूम साइड से बैंक में घुस गए।

पुलिस को देखकर भागे चोर

चोर जब सेंधमारी की कोशिश कर रहे थे तभी बहोड़ापुर थाने की गस्त पार्टी वहां से निकली तो चोर भाग गए , सुबह जब बैंक स्टाफ वहां पहुंचा तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। चोरी के प्रयास की ये घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

शातिर चोर गिरफ्तार 

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और फिर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने बताया चोर बैंक के पास वाले मोहल्ले में रहता है, उसके खिलाफ चोरियां और और भी पुलिस रिकॉर्ड है, उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews