सिपाही ने दोस्ती कर बनाये शारीरिक संबंध, शादी से किया इंकार, दुष्कर्म का मामला दर्ज

सिपाही ने दोस्ती कर बनाये शारीरिक संबंध, शादी से किया इंकार, दुष्कर्म का मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस के सामने उसके ही विभाग के कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म (Rape)किये जाने का मामला सामने आया है।  पुलिस (Gwalior Police) ने एक महिला की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज (Rape case registered against police constable) कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत की कि पुलिस के सिपाही ने उससे दोस्ती की, प्यार का इजहार किया, दो साल से हम रिलेशनशिप में हैं , सिपाही ने इस दौरान उसके साथ कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध भी बनाये, जब उसने शादी के लिए कहा तो भरोसा दिया बाद में इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें – शिवराज के मंत्री का दावा, इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता के ऑफिस में रची गई सिंधिया को हराने की साजिश

महिला ने कहा कि सिपाही ने उसे धमकी भी दी कि वो पुलिस वाला है उसके खिलाफ एफआईआर भी नहीं होगी।  उसने पुलिस को बताया कि घटना जून 2020 से 22 अप्रैल 2022 के बीच की है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि महिला की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, सिपाही नव आरक्षक है वो ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ है। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP : विभाग की बड़ी तैयारी, लूट-फरेब पर लगेगी रोक, लौटानी पड़ेगी दंड के साथ तीन गुना राशि

[dgv_vimeo_video id=”704863164″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews