सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट फॉरवर्ड करने वालों को पुलिस ने दी ये चेतावनी

सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट फॉरवर्ड करने वालों को पुलिस ने दी ये चेतावनी

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना महामारी के चलते जारी लॉक डाउन में पुलिस और प्रशासन के लिए कई तरह की परेशानियाँ सामने आ रही हैं। कुछ तो ऐसी है जिससे वो प्रत्यक्ष बलपूर्वक निपट रही है और कुछ ऐसी हैं जो दिखती नहीं है लेकिन प्रभावी बहुत होती है।। ऐसी ही परेशानियाँ खड़ी करने वालों से ग्वालियर पुलिस ने चेतावनी भरे लहजे में अपील की है कि किसी भो पोस्ट को जांचे परखे बिना फॉरवर्ड ना करें। और यदि ऐसा किया तो फिर दंड के लिए तैयार रहें।

दरअसल लॉक डाउन में लोगों को घर के अंदर रखना पुलिस की पहली और बड़ी प्राथमिकता है। जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी लोगों को भयमुक्त होकर आराम से घर के अंदर रहने की सलाह दे रहे हैं और जो लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनसे सख्ती से निपटा जा रहा है। लेकिन ऐसे दौर में पुलिस के लिए फेक न्यूज़ भी बहुत बड़ी मुसीबत है।

घर में बंद लोग अपना अधिकांश समय मोबाइल फ़ोन देखने और टीवी देखने में बिता रहे हैं और इस बात का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज का कारोबार फैलाने वाले प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में ग्वालियर पुलिस ने वाट्सएप एडमिन से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट किये हैं, उसमें लिखा है कि फेक फॉरवर्ड भी एक प्रकार का वायरस है जो तेजी से समाज में सनसनी और घबराहट का माहौल पैदा कर रहा है। कोरोना महामारी के समय में आपसे अपील है कि किसी भी न्यूज या मैसेज की प्राथमिकता और सत्यता जांचे बिना उसे आगे ना बढ़ाएं यानि फॉरवर्ड ना करें। वर्तमान समय में जिले में धारा 144 प्रभावी है। अफवाह या फेक न्यूज़ फैलाना कानूनी अपराध है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews