Gwalior में खुलेआम दबंगई, पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Gwalior में खुलेआम दबंगई, पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में दबंग इतने बेख़ौफ़ हैं कि सरेआम पुलिस (Gwalior Police) के साथ भी मारपीट करने से नहीं चूकते। गुरुवार को ग्वालियर में कुछ लोगों ने बीच सड़क पर एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीट दिया। मारपीट का आरोप एक निजी अस्पताल स्टाफ पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर के मुरार थाने (Gwalior Police) में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाह के साथ गुरुवार दोपहर उनके ही थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मीडिया से बात करते हुए एसआई कुशवाह ने बताया कि वे एक केस की विवेचना के सिलसिले कार से जा रहे थे। रास्ते में एक बड़ी सी गाड़ी गलत तरीके से खड़ी थी जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था।

ये भी पढ़ें – युवती को नौकरी झांसा देकर रेप करने वाले प्राइवेट बैंक के मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रैफिक जाम में फंसे सब इंस्पेक्टर ने कार से उतरकर युवक को गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा तो वो भड़क गया और उसने सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट कर दी। इस बीच एक निजी अस्पताल से एक संचालक निकल कर आये,  उन्होंने बीचबचाव किया लेकिन फिर भी युवक ने मारपीट की और भाग गया।

ये भी पढ़ें – द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, आदिवासी समाज में जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई

उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और मौके पर फ़ोर्स को बुलाया। मौके पर पहुंची मुरार थाना  पुलिस मारपीट करने वाले  युवक को तलाश करते हुए निजी हॉस्पिटल पर पहुंची लेकिन आरोपी युवक ने अपने आप को हॉस्पिटल के एक रूम में बंद कर लिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद सब इंस्पेक्टर ने निजी हॉस्पिटल संचालक और आरोपी युवक के खिलाफ मुरार थाने में लिखित शिकायत में में दर्ज कराई है।

[dgv_vimeo_video id=”732126479″]

[dgv_vimeo_video id=”732126652″]

[dgv_vimeo_video id=”732127297″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews