सट्टे के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थरों से हमला, एसआई घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

सट्टे के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थरों से हमला, एसआई घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो पुलिस पर हमला करने से भी नहीं डरते। ऐसा ही मामला आज ग्वालियर में देखने को मिला जब सटोरिए के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी पर सटोरियों ने छत पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। हमले से एक एसआई घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्वालियर में कंपू थाना क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी पर सट्टा चलाने वाले परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने हमला कर दिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कंपू थाना क्षेत्र के गड्डे वाले मोहल्ले में सटोरियों का गैंग लंबे समय से सट्टे का कारोबार चला रहा है। सूचना पर कंपू पुलिस टीम बनाकर सट्टा माफिया के ठिकाने पर दबिश देने पहुंची, लेकिन सटोरिये के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया सटोरिया गैंग के महिला पुरुष छतों पर चढ़ गए और उन्होंने पत्थर और ईंट फेंकने शुरू कर दिये। अचानक हुए हमले से बचने के लिये पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन इस हमले में एक एसआई सौरभ श्रीवास्तव घायल हो गए उनके सिर और शरीर में चोट आई है। पुलिस अधिकारियों ने एसआई को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

हमले की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गड्डे वाले मोहल्ले को पुलिस छावनी बना दिया और आरोपियों को तलाश शुरू कर दी। एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें एक महिला भी शामिल है । पुलिस ने धारा 307 सहित बलवे की धाराओं में मामला दर्ज का लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews