लॉक डाउन: कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

लॉक डाउन: कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन का प्रशासन भले ही शहरी क्षेत्रों में कड़ाई से पालन करा रहा हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध धंधा करने वाले चोरी छिपे अपना काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक शिकायत पर पुलिस ने सप्लाई के तैयार हो रही कच्ची शराब की भट्टियों पर कार्रवाई की और उन्हें नष्ट कर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिले थी कि लॉक डाउन के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई के लिए जलालपुर गांव में अवैध कच्ची शराब की भट्टी चलाई जा रही है । सूचना मिलने पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने हजीरा और पुरानी छावनी थाने के फोर्स के साथ दबिश दी । पुलिस को मौके पर खेतों में रेलवे लाइन के किनारे बनाई शराब भट्टियां मिली। पुलोस को यहाँ ड्रमों में भरा ड्रम कच्चा लहान मिला जिसका प्रयोग शराब बनाने में किया जाता है। पुलिस ने भट्टियां तोड़। दी और लहान नष्ट कर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी बल्लू लोधी को करीब 70 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि अवैध शराब के धंधे में शामिल उसके दो साथी देवेंद्र लोधी एवं जग्गू लोधी फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। जलालपुर में छापे के बाद गाँव के पास बने कंजरों के डेरों पर भी छापे मारे लेकिन पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला। यहाँ कुछ पुरानी भट्टियां पुलिस को दिखीं जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। गौरतलब है कि इस समय कोरोना के चलते जारी लॉक डाउन में शराब की दुकाने भी बंद हैं और इसी का फायदा उठाते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने वाले शराब पीने वालों को चोरी छिपे शराब उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि किसी भी अवैध कारोबारी को फलने फूलने नहीं दिया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews