होली पर पुलिस रही मुस्तैद, ड्रोन से रखी नजर, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं, एसपी ने जवानों के साथ खाया डिब्बे वाला खाना

होली पर पुलिस रही मुस्तैद, ड्रोन से रखी नजर, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं, एसपी ने जवानों के साथ खाया डिब्बे वाला खाना

Gwalior News : ग्वालियर में होली के मौके पर पुलिस पूरे शहर में मुस्तैद रही, फिक्स पिकेट, मोबाइल वेन के अलावा थाने का फोर्स शहर में चौकन्ना रहा जिसका परिणाम ये हुआ कि शहर में कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। एसपी अमित सांघी सहित एडिशनल एसपी, डीएसपी, टी आई सहित पूरा पुलिस महकमा स्थिति पर नजर बनाये हुए रहा, ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी रखी गई।

36 घंटे की कड़ी ड्यूटी

त्योहार पर लगातार 36 घंटे की कड़ी ड्यूटी को देखते हुए पुलिस फोर्स के लिए नाश्ते, खाने की भी व्यवस्था की गई थी, एसपी ने निर्देश दिये थे कि खाने की क्वालिटी बेस्ट होनी चाहिए। एसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को खाना टेस्ट करने के भी निर्देश दिये थे, एसपी अमित सांघी ने खुद भी महाराज बाड़े पर मौजूद पुलिस फोर्स के साथ उसी खाने को खाया जो पुलिस जवानों को दिया गया था। एसपी ने कहा कि जवानों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है तभी वे बेहतर परिणाम दे सकेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”806061837″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews