रोजगार पर राजनीति : कांग्रेस ने जताया विरोध, मनाया बेरोजगार दिवस

रोजगार पर राजनीति : कांग्रेस ने जताया विरोध, मनाया बेरोजगार दिवस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सर्दी के इस मौसम में कोहरे और धुंध ने भले ही लोगों को तेज ठंड का अहसास करा दिया है लेकिन प्रदेश की राजनीति में गर्माहट है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मनाये जा रहे “रोजगार दिवस” (employment day) का विरोध करते हुए कांग्रेस आज बुधवार को “बेरोजगार दिवस” (unemployment day) मनाया ।

युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda’s birth anniversary) पर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में आज बुधवार 12 जनवरी को जगह जगह रोजगार मेले लगा रही है और इस दिन को “रोजगार दिवस” के रूप में मन रही है। लेकिन रोजगार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी विपक्ष राजनीति कर रहा है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना, इन जिलों में शीतलहर के आसार

ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने “रोजगार दिवस” को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में ग्वालियर में धुंध और कोहरे के बीच गांधी प्रतिमा के नीचे फूलबाग पर धरना दिया  गया।  धरने में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – अभी 10 -12 दिन अस्पताल में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर रख रहे निगरानी

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के बड़े बड़े वादें दोनों सरकारों ने किये लेकिन ये वादे खोखले साबित हुए। आज युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहा है उसके पर नौकरी नहीं है , ऐसे में फिर “रोजगार दिवस” का क्या मतलब।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews