पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी स्टूडेंट के साथ मिलकर करता था लूट, 12 वारदातों का खुलासा, टीम को कैश रिवार्ड की घोषणा

Gwalior News Gwalior Police

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है , पुलिस के एक ऐसी लोकल गैंग को पकड़ा है जिसका मास्टर माइंड केंद्र सरकार का कर्मचारी है, वो पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है, पुलिस को उसने बताया कि वो प्राइवेट ट्यूशन भी पढ़ाता है, उसने अपने इस धंधे में अपने भाई , और स्टूडेंट्स को भी शामिल किया हुआ था, ये लोग महिलाओं को शिकार बनाकर मोबाइल और मंगलसूत्र लूटते थे, पुलिस ने मास्टर माइंड और उसके एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है, इन दोनों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लूट की 12 घटनाएँ करना स्वीकार किया है, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने गैंग का खुलासा करने वाली टीम को 10 हज़ार रुपये का कैश रिवार्ड देने की घोषणा की है।

मोबाइल और मंगलसूत्र लूटने वाली टीचर स्टूडेंट की जोड़ी गिरफ्तार, गैंग बर्स्ट 

ग्वालियर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस और हजीरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शहर के अलग अलग क्षेत्रों में मोबाइल और मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को करने वाली टीचर स्टूडेंट की जोड़ी को गिरफ्तार किया है, ये लोकल गैंग बनाकर इस तरह की वारदात कर रहे थे, मास्टर माइंड पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी है, इनकी गैंग में मास्टर माइंड का भाई और कुछ और लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तारी के बाद हुआ गैंग का खुलासा  

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी , इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 22 नवंबर को हजीरा थाना क्षेत्र के सिद्धि विनायक मैरिज गार्डन के पास से पैदल जा रही महिला का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी बैंक कालोनी माता मंदिर के पास देखा गया है सूचना मिलते ही टीम एक्टिव की गई और आरोपी को पकड़ने भेजा गया।

मुख्य आरोपी निकला पोस्ट ऑफिस कर्मचारी 

थाना हजीरा और थाना क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो उन्हें वहां पर एक संदिग्ध बदमाश खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने प्रयास किया गया। लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गये संदिग्ध का नाम व पता पूछने पर उसने स्वयं को बंबापुरा सुन्दरपुरा जिला भिण्ड हाल बैंक कालोनी, माता मंदिर के पास, बड़ागांव मुरार का रहने वाला बताया, आरोपी ने बताया कि वह पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है।

मास्टर माइंड ने स्वीकार की लूट की घटना करना 

पुलिस ने जब संदिग्ध से लूट की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ  की तो उसने 22 नवंबर की घटना अपने साथी के साथ करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी के घर से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र व लूटे गये दो सैमसंग कंपनी के मोबाइल बरामद किए। उसके बाद पुलिस टीम पकड़े गये आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में उसके घर नदीपार टाल मुरार में दबिस दी तो वो अपने घर पर ही मौजूद मिला।

पुलिस ने जब्त की वारदात में शामिल मोटरसाइकिल  

पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़कर लूट की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की तो उसने भी घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके घर से लूट में शामिल मोटर साइकिल को जब्त किया। दोनों आरोपियों से पुलिस टीम ने शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ की तो पहले उन्होंने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की  तो दोनों ने थाना हजीरा क्षेत्र के अलावा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल, बैग तथा मंगलसूत्र लूट की वारदात करना स्वीकार किया।

आरोपियों से 12 लूटों का हुआ खुलासा

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में थाना हजीरा, महाराजपुरा, सिरोल में 01-01 तथा थाना थाटीपुर में 04, थाना मुरार 03 एवं गोला का मन्दिर में 02 लूट की वारदात की थी, इस प्रकार आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 लूट की वारदात की है। आरोपियों से उनके अन्य साथियों व मददगारों एवं चोरी का माल खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने लूट गैंग का खुलासा करने वाली टीम को कैश रिवार्ड देने की घोषणा की 

एसपी ने बताया कि आरोपी सूनसान क्षेत्र में अकेली पैदल जा रही महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। लूट की वारदात करने के लिये यह लोग मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट हटाकर घटना में उसका उपयोग करते थे। पकड़े गये आरोपियों के अन्य साथी लूट की घटना के पहले रैकी करते थे। पहले ये मोबाइल लूटते थे लेकिन उसमें पैसा नहीं मिलने के कारण इन्होंने मंगलसूत्र लूटना शुरू कर दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 8 मोबाइल और 4 मंगलसूत्र बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस गैंग का खुलासा करने वाली सयुंक्त टीम को उनके द्वारा 10,000/- रुपये का कैश रिवार्ड दिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”888229668″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews