बिजली कर्मचारी पर लाठी डंडों से हमला, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिजली कर्मचारी पर लाठी डंडों से हमला, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर । शहर के मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे पर सोमवार को करीब 7-8 युवकों ने बिजली कंपनी कर्मचारी पर हमला कर दिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर परिजनों ने इस घटना के लिए पड़ोसी को जिम्मेदार बताया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

मुरार थाने के सब इंस्पेक्टर एस के मुजेरिया के मुताबिक हुरावली क्षेत्र में रहने वाले रामनरेश सविता बिजली विभाग में सर्विस करते है। सोमवार को वो ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। वे सात नंबर चौराहे पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी अचानक 7 से 8 लोगों ने लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला कर दिया और चौराहे पर ही उनकी जमकर मारपीट कर घायल कर दिया और भाग गए । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का आरोप था कि उनके पास में रहने वाले राम सिंह गुर्जर से विवाद चला रहा है और उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने हमला किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews