प्रवीण पाठक का शिवराज सिंह चौहान से सवाल- आखिर कब गाड़ेंगे?, कांग्रेस की जांच समिति गठित

प्रवीण पाठक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) चंबल अंचल में जहरीली शराब पीने (Poisonous liquor)  से हुई मौतों को कांग्रेस(Congress) ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है । जांच समिति के सदस्य जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना देंगे।इस समिति के सदस्य कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) से सवाल किया है कि आखिर कब गाड़ेंगे?

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: किसानों को साधने की तैयारी, कांग्रेस की राह पर अब BJP, कौन होगा सफल?

जांच समिति के सदस्य विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि प्रदेश में माफिया का राज है। सब तरफ सिर्फ माफिया है । पहले भिंड के लहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई उसके अगले ही दिन ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चंदू पुरा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते थे माफिया को दस फुट नीचे गाड़ देंगे तो क्या हुआ।

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि कब गाड़ेंगे शराब माफिया को? कांग्रेस के युवा विधायक ने कहा कि जांच समिति के सदस्य रविवार को भिंड जिले के लहार जायेंगे और वहाँ जहरीली शराब मामले की अपने स्तर पर पड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़े.. अंत्येष्टि राशि देने के बदले मांगी रिश्वत, कलेक्टर और CM Helpline पर पहुंची शिकायत

पांच सदस्यीय दल में पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह, राम निवास रावत कार्यकारी अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस,पूर्व मंत्री एवं भितरवार विधायक लाखन सिंह, ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक और वरिष्ठ नेता एवं ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह शामिल हैं ।

प्रवीण पाठक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews