रेल्वे ट्रैक पर प्री-वेडिंग शूट कराना पड़ा भारी

रेल्वे ट्रैक पर प्री-वेडिंग शूट कराना पड़ा भारी

ग्वालियर में जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े को रेल्वे ट्रैक पर फोटोग्राफी कराना महंगा पड़, उन्हे न सिर्फ जमकर पुलिस की फटकार सुननी पड़ी, बल्कि थाने में बंद करने तक की चेतावनी मिल गई, प्री-वेडिंग शूट कराने आया यह जोड़ा और कैमरमेन पुलिस अधिकारी की फटकार सुनकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए।

रेल्वे ट्रैक पर प्री-वेडिंग शूट 

दरअसल इन दिनों शादियों से पहले प्री वेडिंग शूट का खासा चलन है, और शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े अलग अलग जगहों पर जाकर यह शूट करवाते है, कोई प्राकृतिक नज़ारों में फोटो खिचवाता है तो कोई स्विमिंग पूल में शादी से पहले की अपनी यादे फोटो के रूप में सँजोता है, लेकिन ग्वालियर में ऐसा ही एक जोड़ा दो हाथ आगे निकला, यह जोड़ा रेल्वे ट्रैक पर पहुँच गया और रेल्वे ट्रैक भी सुपरफास्ट ट्रेन का, ग्वालियर रेलवे ट्रैक दिल्ली मुंबई का यह ट्रैक जहां से हर दस मिनिट में ट्रेन गुजरती है। होने वाले दूल्हा दुल्हन जान जोखिम में डालकर प्री वेडिंग शूट किए जा रहे थे। उनके साथ आए दो कैमरमेन भी इस ट्रैक पर अलग अलग पोज़ देकर उनके फोटो खीच रहे थे।

ट्रैफिक डीएसपी ने जमकर लताड़ा 

इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे ट्रैफिक डीएसपी ने उन्हें देख लिया दूर से देखने पर उन्हे लगा कि शायद युवक युवतियाँ रेल्वे ट्रैक पर कुछ तलाश रहे है लेकिन जैसे ही उन्होंने गौर से देखा तो हैरान रह गए, कि यहाँ जान जोखिम में डालकर फोटो शूट चल रहा है।  ट्रैफिक डीएसपी नरेश कुमार अनोटिआ अपनी गाड़ी को रोककर उनके पास पहुंचे और जमकर फटकार लगाई।  ट्रेफिक डीएसपी ने उन्हें जमकर फटकारा और लताड़ लगाकर वहां से उन्हें भगाया।  उन्होंने कहा कि यहां हर 5 मिनट पर सुपर फास्ट ट्रेन निकलती है ऐसे में थोड़ी सी गलती आपकी जान ले सकती है।  पुलिस अधिकारी ने उन्हे चेतावनी दी कि इस तरह जान जोखिम डालने की सजा उन्हे थाने में बंद की जा सकता है, डांट खाते ही युवक युवती सहित कैमरेमेंन मौके से फौरन निकल लिए।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews