मणिपुर की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा ‘दो महीने से चुप थे, अब मजबूरी में बोले और राजनीति घोल दी’

मणिपुर की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा ‘दो महीने से चुप थे, अब मजबूरी में बोले और राजनीति घोल दी’

Priyanka Gandhi targets PM Modi on Manipur incident : मणिपुर घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ग्वालियर पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर में हिंसा हो रही है, लोगों के घर जलाए जा रहे हैं लेकिन पीएम मोदी ने इसपर चुप्पी साध रखी थी। और एक दिन पहले उस भयावह वीडियो को लेकर बात की भी तो उसमें राजनीति घोल दी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मणिपुर में एक समुदाय की महिलाओं को खुलेआम निर्वस्त्र परेड कराने की घटना को लेकर उन्होने कहा कि ‘पिछले 2 महीने से मणिपुर जल रहा है। घरों में आग लगाई जा रही है। महिलाओं के साथ भयावह अत्याचार हो रहा है। लेकिन PM मोदी ने 77 दिनों तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद PM मोदी ने मजबूरी में एक वाक्य बोला और उसमें भी उन्होंने राजनीति घोल दी।’

बता दें कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए इस जघन्य कांड को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए   केंद्र व राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर कार्रवाई करे अन्यथा हम कार्रवाई करेंगे। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रियंका गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पर हमला बोला और कहा कि वे इतने दिनों से मणिपुर के हालात पर चुप थे और जब कुछ कहा तो उसमें भी राजनीति कर दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews