प्रॉपर्टी डीलिंग के बहाने महिला को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

प्रॉपर्टी डीलिंग के बहाने महिला को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape Of Women) की घटना सामने आई है। पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि वो आरोपी को पहले से पहचानती है, वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, उसने इस काम में मुनाफे की बात बताकर बुलाया और फिर जबरन संबंध बनाये (Property dealer raped woman), पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दीनदयाल नगर की रहने वाली एक विवाहित महिला ने पड़ाव थाने में शिकायतदर्ज कराई है कि  भितरवार में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत में महिला ने कहा कि वो आरोपी शुभम यादव को पहले से जानती है वो प्रॉपर्टी का काम करता है।

ये भी पढ़ें – BJP आलाकमान ने जयभान सिंह पवैया को बुलाया दिल्ली, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

शुभम ने महिला से कहा कि वो भी इस काम में आ जाये, इसमें अच्छा मुनाफा है, आरोपी ने पूरी बात समझाने के लिए  16 अगस्त को पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी होटल में महिला को बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें – MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ समेत 3 सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताने की चेतावनी देते हुए महिला को धमकी भी दी, जिसके चलते वो इतने दिन तक चुप रही , लेकिन उसने जब परिजनों को ये बात बताई तो उनकी समझाइश के बाद पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने आज रद्द की हैं 141 ट्रेन, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”768011060″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews