गायों को बचाने के लिए नगर निगम का नया प्रयोग

गायों को बचाने के लिए नगर निगम का नया प्रयोग

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। गायों को बचाने के लिए नगर निगम द्वारा नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं। इसी के तहत अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव की पहल पर बाजार से जब्त की गई, पॉलीथिन और वेस्टेज प्लास्टिक से गाय का मॉडल बनाकर स्टेशन के पास लगाया गया और लाइटिंग कर चौराहे को वेस्टेज वस्तुओं से सजाया गया है जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। ग्वालियर नगर निगम की गौशाला के पशु चिकित्सक डॉ. उपेन्द्र यादव ने बताया कि प्लास्टिक से हो रही गौ वंश की मौत और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गाय का मॉडल बनाकर स्थापित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया की गायों की मौत का प्रमुख कारण गायों के पेट से भारी मात्रा में पॉलीथीन की थैलियां बल्कि प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन, लोहे की कीलें, सिक्के, ब्लेड, पत्थर और मंदिरों में चढ़ावे से निकला कचरा शामिल है। गायों के पेट में इतना कचरा जमा हो जाता है कि चारे के लिए जगह ही नहीं बचती और भूख से उनकी मौत हो जाती है। उनमें खून की कमी होती है और उनका पेट प्लास्टिक खाने से फूला होता है जिसके चलते उन्हें बचा पाना मुश्किल होता है। इसलिए गायों को बचाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews