सौतेले पिता ने विवाहित नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

सौतेले पिता ने विवाहित नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

अतुल सक्सेना/ ग्वालियर । तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद बच्चियों का दैहिक शोषण रुक नहीं पा रहा है। खास बात ये है कि इसमें वही लोग अधिकतर शामिल रहते हैं जो उनके नजदीकी होते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में समाने आया है जिसमें एक सौतेले पिता ने पहले अपनी नाबालिग बेटी की शादी करवाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं सौतेले पिता के भाई, बहनोई और दोस्त ने भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया के मुताबिक पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित स्टोन पार्क के पास रहने वाली शादीशुदा नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है और पिता के भाई, बहनोई और दोस्त ने छेड़छाड़ की है। उसने शिकायत में बताया कि 3 फरवरी को वो ससुराल से मायके आई हुई थी अगले दिन 4 फरवरी को उसके सौतेले पिता बल्ली परिहार का छोटा भाई छोटू परिहार, बहनोई मुकेश परिहार और उनका दोस्त सूरज कुशवाह घर पर आए । उस वक्त वह घर पर वह अकेली थी। अकेला पाकर इन तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने तीनों की हरकत की जानकारी अपनी मां और सौतेले पिता को दी दोनों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन अगले दिन 5 फरवरी सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद बल्ली ने धमकी दी कि अगर इस घटना की जानकारी किया को देगी तो वो उसे जान से मार दिया जायेगा। धमकी के दर से लड़की कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन अपने साथ हुई इस ज्यादती को ज्यादा दिन तक नहीं छुपा सकी और उसने यह बात अपनी मां को बता दी। जैसे ही इस बात की जानकारी मां को लगी तो अपनी बेटी को साथ लेकर महिला थाने पहुंच गई और चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । पीड़ित लड़की के कहना है कि वो 17 साल की है और आठवीं क्लास की छात्रा है उसके पिता ने जबरदस्ती उसकी शादी कर दी थी । घटना गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और चाचा, बहनोई और उनके दोस्त पर छेड़छाड़ सहित पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews