तिरुपति मंदिर लड्डू मामले को लेकर भड़की राष्ट्रीय सनातन सेना, फूंका जगन मोहन रेड्डी का पुतला

सनातन सेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्दी से एक सनातन बोर्ड गठित किया जाये जो देश के सभी हिन्दू मंदिरों की देखभाल करे उनका प्रबंधन संभाले। 
Gwalior News

Gwalior News : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावटी और अशुद्ध लड्डू दिए जाने के खुलासे के बाद देश के हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हैं, ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना ने जगन मोहन रेड्डी का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया और सरकार से मांग की कि सनातन बोर्ड की स्थापना कर मंदिरों से राजनीतिक लोगों को दूर किया जाए।

जगन मोहन रेड्डी का फूंका पुतला 

सनातन सेना के कार्यकर्ताओं ने आज ग्वालियर में सिटी सेंटर स्थित राजमाता विजय राजे सिंधिया चौराहे पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का पुतला जलाया, संस्था के  राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर आघात किया है जिसे अब देश का हिन्दू बर्दाश्त नहीं करेगा। 

सनातन बोर्ड के गठन की मांग 

सनातन सेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्दी से एक सनातन बोर्ड गठित किया जाये जो देश के सभी हिन्दू मंदिरों की देखभाल करे उनका प्रबंधन संभाले , उन्होंने मांग की कि सनातन बोर्ड के गठन के बाद राजनीतिक दलों और राज नेताओं को मंदिरों से दूर किया जाये, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो सनातन सेना इसके लिए बड़ा आंदोलन करेगी।  

[dgv_vimeo_video id=”1011780695″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews