रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

सेना से रिटायर एक फौजी की पत्नी ने शनिवार की सुबह घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पति सहित अन्य लोग भागे और घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज जारी है उधर पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है पूरी पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम स्थित राधा कृष्ण पुरी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह गौर की पत्नी नीता गौर ने शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। बच्चों ने गोली की आवाज सुनकर पिता को जगाया। इतना सुनते ही रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल कमरे की तरफ भागे लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा और खून से लथपथ पत्नी नीता को निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुँच गई । और पूछताछ शुरू कर दी। रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि सुबह 5 बजे सामान्य दिनों की तरह मैंने पत्नी नीता को जगाया था। नीता ने जागने के बाद,बच्चों का नाश्ता बनाया और बेटे को स्कूल भेज दिया। मैं सो गया और वे घर का काम करने लगीं उन्होंने का कमरा बंद करके लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली , मैं खुद नहीं समझ पा रहा । चंद्रपाल ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस मेरी पत्नी और मेरे नाम है। वहीं मौके पर पहुंची थाना महाराजपुरा थाना टी आई आसिफ मिर्जा बेग का कहना है, कि महिला की हालत अभी गंभीर है, हम उसके बयान का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पूरी पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews