
Gwalior News : ग्वालियर में आज रविवार शाम रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया, सरकुलेटिंग एरिया में दो पहिया वाहन उठाने वाली ट्रैफ़िक पुलिस की गाड़ी (ट्रक) ने रेलवे के रिटायर्ड चीफ कंट्रोलर को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही गाड़ी का ड्राइवर और अन्य स्टाफ फरार हो गए, लोगों ने गाड़ी घेर ली, पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और मामला दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक रेलवे के रिटायर्ड चीफ कंट्रोलर संतोष सिसोदिया आगरा में रहते हैं, वे अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में ग्वालियर आये थे, आज रविवार की शाम वे परिवार के साथ आगरा वापस लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन की तरफ जा रहे थे तभी तेजी से आ रहे ट्रैफ़िक पुलिस की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहे थे तभी दूसरी तरफ से नो पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहन उठाने वाला ट्रैफ़िक पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे गिर पड़े, लोग चिल्लाये लेकिन ड्राइवर ने पीछे का पहिया भी चढ़ा, जिससे उनका सिर फट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि गाड़ी में एक ASI भी बैठ था, जो ड्राइवर और अन्य स्टाफ के साथ भाग गया।

उधर घटना के समय स्टेशन से निकल रहे महाराजपुरा सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया ने पड़ाव पुलिस को घटना की सूचना दी और हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश दी, हालांकि हंगामा करने वाले रेलवे के कर्मचारी और अन्य लोग पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया कि आरोपी को छोड़ा नहीं जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”777810367″]
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से बात की है, सीसीटीवी फुटेज भी देखे जायेंगे, जिससे घटना की हकीकत सामने आयेगी और दोषी भी सामने आयेगा, उन्होंने कहा कि पड़ाव थाने में FIR दर्ज करा दी गई है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”777810460″]
