अच्छे आचरण का इनाम, गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल से छूटे 27 बंदी

अच्छे आचरण का इनाम, गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल से छूटे 27 बंदी

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे 27 बंदियों को जेल प्रशासन ने आज रिहा कर दिया। अच्छे आचरण के इनाम के रूप में मिली रिहाई के दौरान इन्हें बाकी जीवन अच्छे नागरिक के रूप में बिताने की शपथ भी दिलाई गई।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने ध्वजारोहण किया। बंदियों ने बैंड की आकर्षक धुन पर देश भक्ति के गीत बजाए। इस मौके पर जेल मेनुअल में दिये प्रावधानों के तहत 27 बंदियों को रिहा किया गया। रिहा हुए सभी बंदी हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। इनके व्यवहार और आचरण को देखते हुए सभी की सजा में 6-6 साल की रियायत भी दी गई। रिहा किए जाए से पूर्व सभी बंदियों को रिहाई के प्रमाण पत्र दिये गए और शपथ दिलाई गई कि वे अब अपराध से दूर रहते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे और दूसरों को भी अपराध की दुनिया में जाने से रोकेंगे। रिहा हुए बंदियों के चेहरे पर घर जाने की अलग ही खुशी थी। रिहा हुए बंदियों ने कहा कि अब हम अच्छे नागरिक की तरह रहेंगे और समाज एवं देश की प्रगति का हिस्सा बनेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews