Hindi News

हत्या के फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित, ग्वालियर पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Written by:Atul Saxena
Published:
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने चार आरोपियों पुष्पेन्द्र भदौरिया, देवेन्द्र भदौरिया, राहुल भदौरिया और भोलू भदौरिया पर 10 -10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
हत्या के फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित, ग्वालियर पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Gwalior News : ग्वालियर में कल सोमवार हो दिन दहाड़े हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के चार आरोपियों पर पुलिस ने 10 -10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में ग्वालियर सहित पड़ोसी जिले में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है, एसपी ने उम्मीद जताई है कि आरोपी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम A ब्लाक में कल सोमवार शाम को प्रॉपर्टी डीलर सुनील गुर्जर की हत्या कर फरार हुए आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, घटना के बाद आरोपी अपने घर पर ताला डालकर फरार हो गए थे, पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है, घटना की गंभीरता को देखते हुये एसपी ने चार आरोपियों पुष्पेन्द्र भदौरिया, देवेन्द्र भदौरिया, राहुल भदौरिया और भोलू भदौरिया पर 10 -10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

ग्वालियर पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में 

घटना के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपीगण भिंड की तरफ भागे हैं उसके बाद से पुलिस की पांच अलग अलग टीमें ग्वालियर से भिंड की तरफ जाने वाले सभी रास्तों से निकलकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, एसपी धर्मवीर सिंह ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हमरी टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं जल्दी ही हम उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।

बकाया पैसा मांगने पार्टनर्स के पास पहुंचा था 

गौरतलब है कि सोमवार की शाम सुनील गुर्जर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो सिंह फाइनेंस कंपनी के पार्टनरों से अपना बकाया पैसा मांगने उनके ऑफिस पर शताब्दीपुरम आया था, यहाँ इन लोगों के बीच कुछ विवाद हुआ और फिर आरोपियों ने गोलियां चला दिन जिससे सुनील गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।

सुनील गुर्जर किसान था, प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता था  

सुनील गुर्जर किसान था लेकिन पार्ट टाइम प्रॉपर्टी का काम भी करता था, परिजनों ने बताया कि सिंह फाइनेंस कंपनी के पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया और अन्य पार्टनरों के साथ मिलकर सुनील भी प्रॉपर्टी खरीदता बेचता था, उसका कुछ पैसा कंपनी पर बकाया था जो बार बार मांगने पर ये लोग नहीं दे रहे थे, घटना के बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, एसपी धर्मवीर भी घटना स्थल पर पहुंचे थे, घटना के बाद से ही महाराजपुरा गांव में तनाव है, पुलिस निगरानी बनाये हुए है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews