पत्नी की हत्या कर फरार कांग्रेस नेता पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित

पत्नी की हत्या कर फरार कांग्रेस नेता पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया (Congress leader Rishabh Bhadauria) पर ग्वालियर पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी ने पिछले दिनों पत्नी भावना को गोली मार दी थी और भाग गया था। पुलिस (Gwalior Police) आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन अभी वो उसके हाथ नहीं आया है।

कांग्रेस का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया घटना के बाद से फरार है , पुलिस ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वो अब तक हाथ नहीं आया है। एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, पुलिस की दो टीमें काम कर रही हैं, आरोपी का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

ये भी पढ़ें – खुलासा : कार वाश करने वाला निकला मास्टर माइंड, शातिर बदमाशों से कराई थी प्रोफेसर के घर डकैती

आपको बता दें कि थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने विवाद के बाद रविवार सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे पत्नी पर तीन गोलियां चलाई। जिसमें से एक गोली पत्नी भावना के दाएं गाल से होती हुई सर में धंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के समय छह साल का मासूम बेटा और  आठ साल की मासूम बेटी भी वहीँ मौजूद थे।  घटना के बाद से दोनों सहमें हुए हैं।

ये भी पढ़ें – MP में पेट्रोल-डीजल की महंगाई के सामने दिल्ली भी फेल, प्रदेश के इन शहरों में आज बढ़े ईंधन के दाम, जाने

ऋषभ भदौरिया को अपनी पत्नी पर शक था, पत्नी के मोबाइल को लेकर भी दोनों में विवाद होता था। ऋषभ आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है उस पर हत्या , हत्या का प्रयास, लूट , अवैध हथियार रखने जैसे मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं। ऋषभ भदौरिया 2001 में  हुई अपनी बहन की हत्या में भी आरोपी है एवं 2 अप्रैल 2020 की हिंसा में भी ऋषभ पर मामले दर्ज हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews