गरीब मजदूरों और भूखों को भोजन कराने वाले समाज सेवी सम्मानित, दो महीने से कर रहे हैं सेवा

गरीब मजदूरों और भूखों को भोजन कराने वाले समाज सेवी सम्मानित, दो महीने से कर रहे हैं सेवा

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना महा संक्रमण के कारण लॉक डाउन में गरीब और बेसहारा लोगों का बुरा हाल है। मजदूर वर्ग हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा पर ईश्वर के भरोसे निकल पड़ा है। ऐसे ही जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के लिए शहर के सैकड़ों लोग सेवा कर रहे हैं और भोजन बांट रहे हैं। ऐसे ही लोगों को शनिवार को स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज ने सम्मानित किया।

झांसी रोड हाइवे पर मालवा कॉलेज के पास स्थित भंडारा स्थल पर पिछले कई दिनों से मजदूरों को भोजन कराया जा रहा है। शहर की अनेक सामाजिक संस्थाएं इसमें अपना योगदान दे रही हैं। इन्हीं संस्थाओं में से एक है समस्या आपकी संघर्ष हमारा सामाजिक संस्था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में युवा समाजसेवी सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य पिछले 2 महीने से लगातार जरूरतमंद को भोजन करा रहे हैं। शनिवार को भंडारा स्थल पर लाल टिपारा गौशाला के संत स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज ने मानव सेवी सत्येन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम के आधा सैकड़ा सदस्यों का एवं अन्य समाजसेवियों का माला पहनाकर एवं गले में साफी डालकर सम्मान किया। स्वामी जी ने भंडारा स्थल पर लगभग 100 समाजसेवियों का सम्मान किया ।

इस मौके पर स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज ने सत्येन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए 2 महीने से लगातार भोजन वितरण कर मानव सेवा के लिए बहुत ही बड़ा पुण्य का काम किया है, मैं सत्येन्द्र को एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद देता हूं और आज उनका सम्मान करता हूं और आशीर्वाद देता हूँ कि वह मानवसेवा एवं गौ माता की सेवा में लगे रहे भगवान मार्ग प्रशस्त करेगा एवं भोजन वितरण में अन्य जो समाज सेवी संस्थाएं कार्य कर रही हैं उनका भी सम्मान करता हूं अभिनंदन करता हूं।

स्वामी ऋषभ देव आनंद जी महाराज ने कहा कि पिछले 3 दिनों से सत्येन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा भंडारा स्थल पर रसोई प्रारंभ कर लोगों के लिए भोजन बनाना एवं उसे बांटने का कार्य किया जा रहा है एवं सभी कार्यकर्ता रात दिन सेवा भाव से लगे हुए हैं मैं सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूँ। समस्या आपकी संघर्ष हमारा टीम के सदस्यों में सम्मान प्राप्त करने वालो में सत्येन्द्र शर्मा के साथ महामंत्री गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, वार्ड अध्यक्ष आकाश कुशवाह,राहुल पटेल, सौरभ शर्मा, वार्ड अध्यक्ष कल्लू जोशी, गोलू गोस्वामी, तरुण कुशवाह,करण बिहारी, दिनेश चौरसिया, दीपू चौरसिया,कमल किशोर, संगठन महामंत्री अभिषेक सिंघल,रजत सवीता, गौरव सिंघल, उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, रवि शर्मा, जिला सचिव मनोज शर्मा मोनू, देवेश जेन, शिवकुमार सवीता आदि शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews