राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी सरदार पटेल की जयंती,ग्वालियर में 29 अक्टूबर को होगा “Run For Unity” का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पिछले दिनों इसकी घोषणा की थी, पीएम ने देश के लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।
Sardar Patel

Run for Unity, National Unity Day: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ग्वालियर जिले में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन होगा। साथ ही देश की एकता व अखण्डता के लिए शपथ दिलाई जाएगी। रन फ़ॉर यूनिटी प्रातः 9 बजे कंपू स्थित जिला खेल परिसर से शुरू होगी, जो कम्पू थाना, केआरजी कॉलेज, नया बाजार, माधव डिस्पेंसरी रोड, शीतला सहाय चौराहा व आमखो बस स्टैंड होते हुए वापस कम्पू खेल परिसर पहुँचेगी।

दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर 31 अक्टूबर को “रन फ़ॉर यूनिटी” का आयोजन हो रहा है। ग्वालियर में “रन फ़ॉर यूनिटी” के आयोजन में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी, युवा एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

इस वजह से 31अक्टूबर नहीं 29 को होगा Run For Unity का आयोजन  

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने शहरवासियों से रन फ़ॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।आपको बता दें कि सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को होती है और हर साल देश में इसी दिन रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली होने से Run For Unity का आयोजन 31 अक्टूबर की जगह 29 अक्टूबर मंगलवार को होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पिछले दिनों इसकी घोषणा की थी, पीएम ने देश के लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews