सट्टा किंग शाहिद उर्फ़ माइकल पुलिस गिरफ्त में, जुलूस निकाल भेजा हवालात

सट्टा किंग शाहिद उर्फ़ माइकल पुलिस गिरफ्त में,  जुलूस निकाल भेजा हवालात

ग्वालियर । शहर के कंपू थाना क्षेत्र निवासी और सट्टा किंग के नाम से मशहूर शाहिद उर्फ़ माइकल के नयाबाजार स्थित अड्डे पर गुरुवार की देर शाम कंपू थाना पुलिस ने  छापामार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने माइकल के घर से पुलिस थाने तक उसका जुलूस निकाला और हवालात में बंद कर दिया। ।कंपू थाना टी आई विनय शर्मा के मुताबिक माइकल शातिर अपराधी है ये सन 2002 से सट्टे के कारोबार में लिप्त है। इसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। इसका जिलाबदर भी हो चुका है। बीच में इसने सट्टा बंद कर दिया था लेकिन शिकायत मिली थी इसने फिर से सट्टा खिलाना शुरू कर दिया है इसके बाद शिकायत पुख्ता कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके पास सइ सट्टे की पर्चियां हिसाब किताब और नगदी बरामद की गई है ।  जुलूस निकाले जाने के सवाल पर टी आई ने इंकार करते हुए कहा कि थाने की गाड़ी कोर्ट गई हुई थी इसलिए माइकल को पैदल ही थाने तक लेकर आये।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews