रोहित की तरह मैदान पर लगाओ छक्के, स्तरहीन बयानबाजी पर EC करे कार्रवाई: सिंधिया

रोहित की तरह मैदान पर लगाओ छक्के, स्तरहीन बयानबाजी पर EC करे कार्रवाई: सिंधिया

ग्वालियर । सिंधिया प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ जीवाजी विश्वविद्यालय के मैदान कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया । उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे रोहित शर्मा कि तरह मैदान पर छक्के लगाएं। उन्होंने दिल्ली चुनाव में हो रही स्तरहीन बयानबाजी की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की अपील की।

अंचल के दौर पर ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित सिंधिया प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ करने पहुंचे सिंधिया ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहाँ रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। जिस तरह भारतीय टीम इस समय खेल रही है आपको भी खेलना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो गेंदों पर जैसे रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाए आप भी ऐसा खेलों ।

स्तरहीन राजनीतिक बयानबाजी पर चुनाव आयोग करे कार्रवाई

पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेशों की राशि में कटोती को लेकर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और प्रगति के लिये केंद्र सरकार की राज्यों को फंड उपलब्ध कराने की भूमिका ही नही बल्कि बड़ी जिम्मेदारी होती है लेकिन वर्तमान स्थिति में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के फंड में कटौती की जा रही है, जो उचित नहीं है और यह संवैधानिक ढांचे का अपमान है। दिल्ली। विधानसभा चुनाव में हो रही स्तरहीन राजनीतिक और भद्दे शब्दों के प्रयोग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इससे निंदनीय कुछ और नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि यह आज की बात नही है, कई दिनों से ऐसे उदाहरण सुनने को मिल रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि राजनीति का स्तर उठाएं ना कि उस गिराएं। उन्होंने कहा जिन लोगों ने चुनाव प्रचार में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, उन लोगों पर चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करना चाहिए गौरतलब है कि गत रोज बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आतंकी कहा था।

विधायक मनोहर उंटवाल को दी श्रद्धांजलि

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा विधायक मनोहर उंटवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ये प्रदेश के लिए राजनैतिक क्षति है। मनोहर उंटवाल ने विधायक और सांसद रहते हुए जनता कि सेवा की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। सिंधिया ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश मनोहर जी के परिवार के साथ खड़ा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews