सिंधिया ने पीएम मोदी को कहा मां भारती का योग्य पुत्र, राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Jyotiraditya Scindia Gwalior

Jyotiraditya Scindia targeted Congress : केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देशवासियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी है, उन्होंने कहा कि इस पल का सदियों से हर भारतवासी को इंतजार था जो आज 500 साल बाद पूरा हुआ है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को मां भारती का योग्य पुत्र कहा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि मंदिर का आमंत्रण ठुकराने वालों को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी।

सिंधिया ने दी राम मंदिर की दी बधाई, बोले – दुनिया के लिए ये ऐतिहासिक दिन 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आये, जयविलास पैलेस में उन्होंने समर्थकों और शहर के लोगों से  बात की उनकी समस्याएँ सुनी और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने निकल गए, इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से भी बात की। सिंधिया ने कहा कि कल का दिन केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक था, 500 वर्ष का लम्बा इन्तजार खत्म हुआ, भगवान रामलला को दोबारा अयोध्या में स्थापित करने का काम मां भारती के योग्य पुत्र  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों संभव हो पाया, देश की 140 करोड़ जनता की आस्था नहीं बल्कि पूरे विश्व के राम भक्तों और श्रद्धालु इसे लेकर प्रसन्न हैं।

राम का असिर्वाद लेकर मैं राज्य और राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान देने का संकल्प लेता हूँ : सिंधिया 

उन्होंने कहा कि कल पीएम मोदी ने कहा कि हमारा काम अब शुरू होता है, राष्ट्र को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना हैं इसके लिए  हर नागरिक को अपना अपना योगदान देना है।  सिंधिया ने कहा कि रामलला फिर से मंदिर में विराजे हैं, कई पीढ़ियों ने इसके लिए जीवन का बलिदान दिया, स्वयं मेरी आजी अम्मा राजमाता साहब (विजया राजे सिंधिया) ने भी जिंदगी भर इस कार्यक्रम के लिए अपनी आवाज उठाई अपना योगदान दिया, उन सभी महानुभावों को भी याद करने का आज दिन हैं। सिंधिया ने कहा कि इस अलौकिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर मैं प्रभु श्री राम के श्री चरणों में नमन कर, उनका आशीर्वाद लेकर राज्य और राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान देने का संकल्प लेता हूँ।

कांग्रेस पर निशाना, मंदिर का आमंत्रण ठुकराने वालों को जनता माफ़ नहीं करेगी  

कांग्रेस द्वारा मंदिर आयोजन के निमंत्रण को ठुकराने के सवाल पर सिंधिया पहले आगे बढ़ गए फिर उन्होंने कहा कि मंदिर का कार्यक्रम का जिन्हें निमंत्रण मिला और उन्होंने उसे अस्वीकार कर आने से इंकार कर दिया, अब मंदिर जाने वाले पर्यटक और देश की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ़ नहीं करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews