
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके पूर्वजों द्वारा ग्वालियर से शुरू की गई नैरोगेज ट्रेन को पुनर्जीवित करना चाहते हैं। सिंधिया नैरोगेज ट्रैन को हेरिटेज ट्रेन (Heritage Train) के रूप में ग्वालियर (Gwalior News) में चलाना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू किये हैं, उन्होंने पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पिछले साल 10 फरवरी 2021 को एक पत्र लिखा था, लेकिन अब एक स्थानीय अख़बार में बंद हो चुकी नैरोगेज ट्रेन (Narrow Gauge Train) के कोचों को नीलाम करने की खबर के बाद फिर से रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) को आज मंगलवार 15 फरवरी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि मैंने ग्वालियर – श्योपुर मांर्ग पर चलने वाली नैरोगेज ट्रेन को रेलवे द्वारा बंद किये जाने के बाद उसे हेरिटेज ट्रेन के रूप में चलाने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में मैंने पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा था। मैंने इसका एक कॉन्सेप्ट प्लान भी तैयार कराकर मप्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ( मेट्रो रेल कार्पोरेशन) को इसकी फिजियेबिलिटी स्टडी कराने के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें – MP College : परीक्षाओं को लेकर मंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, NAAC ग्रेडिंग पर कही बड़ी बात
सिंधिया ने लिखा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से अभी शहर का कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (Comprehensive Mobility Plan) का कार्य प्रगति पर है जो 4 महीने में पूरा हो जायेगा। इसके आधार पर ग्वालियर में हेरिटेज ट्रेन/ मेट्रो ट्रेन के चलाने के लिए उपयुक्त रुट का चयन किया जायेगा। लेकिन एक स्थानीय अख़बार में रेलवे द्वारा नैरोगेज ट्रेन के कोचों की नीलामी की खबर छापी गई है।
ये भी पढ़ें – चारा घोटाला : 139 करोड़ अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार, जायेंगे जेल
सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया कि ग्वालियर शहर से रायरू तक के रेलवे ट्रैक व इस पर पूर्व में चल रहे सभी कोचों और इंजन आदि को तब तक कृपया यथास्थिति में रखा जाये जब तक इसको शहर हैरिटेज ट्रेन के रूप में चलाने के प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता। इसमें 6 से 8 महीने लग सकते हैं तब तक कोई नीलामी ना की जाये।
ये भी पढ़ें – MP Transfer : गृह विभाग ने इस वरिष्ठ अधिकारी को किया मुख्यालय पदस्थ
पत्र के अंत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा कि यदि आप IRCTC या रेलवे के अन्य किसी उपक्रम से नैरोगेज ट्रेन को ग्वालियर शहर में एक हेरिटेज ट्रेन के रूप में चलाने के निर्देश देंगे तो मैं बहुत अनुग्रहित होऊंगा।
ये भी पढ़ें – पांच राज्यों के चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

