सिंधिया समर्थकों के भिड़ने पर कांग्रेस का तंज, क्या होगा शिव ज्योति मालगाड़ी का?

सिंधिया समर्थकों के भिड़ने पर कांग्रेस का तंज, क्या होगा शिव ज्योति मालगाड़ी का?

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) के पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के स्वागत में महाराजपुरा विमानतल पर भिड़े सिंधिया समर्थकों की घटना पर कांग्रेस (Congress) ने चुटकी ली है। कांग्रेस ने कहा “क्या होगा शिव ज्योति मालगाड़ी का”

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पांच दिवसीय दौरे पर आज ग्वालियर पहुंचे। महाराजपुरा विमानतल पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता वहाँ पहुंचे। इसी बीच पहले स्वागत करने को लेकर सिंधिया समर्थक नेता संजय शर्मा और राम सुंदर रामू आपस में भिड़ गए, मामला गली गलौज तक पहुँच गया लेकिन वहाँ मौजूद अन्य नेताओं ने बीच बचाव पर मामला शांत कराया। लेकिन सिंधिया के गढ़ में उनके समर्थकों के भिड़ने की घटना के बाद कांग्रेस को मुद्दा मिल गया और कांग्रेस ने इसपर तंज कसा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है। मिश्रा ने ट्वीट किया “श्रीअंत के स्वागतार्थ गुलजार रहने वाला ग्वालियर विमानतल आज बमुश्किल दो दर्जन लोगों की उपस्थिति में तब्दील, उसमें भी सिंधिया – भाजपा समर्थक भिड़े, गाली गलौज, एक दूसरे को देख लेने की धमकी, पुलिस हस्तक्षेप। क्या होगा शिव – ज्योति मालगाड़ी का?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews