ग्वालियर जिले में भाजपा ने जीत का खाता खोला, सिंधिया समर्थक मोहन सिंह राठौर ने चार बार के विधायक पूर्व मंत्री लाखन सिंह को बड़े अंतर से हराया

MP Election 2023

MP Election Result 2023 :  ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों का पहला परिणाम सामने आ गया है और भाजपा का खाता खुल गया है, जिले की भितरवार विधानसभा सीट से सिंधिया समर्थक भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर ने कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री चार बार के विधायक लाखन सिंह यादव को बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया।

भाजपा ने ढहा दिया कांग्रेस का किला  

ग्वालियर जिले की भितरवार सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है, पार्टी भी इस सीट को जीता हुआ ही मानकर चल रही थी , यहाँ लगातार चार बार से कांग्रेस के लाखन सिंह यादव चुनाव जीत रहे थे वे कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे, उन्होंने भी अपनी सीट की जीत का दावा किया था लेकिन परिणाम पलट गया।

भाजपा प्रत्याशी ने पहले राउंड में बढ़त बनाई जो अंतिम राउंड तक जारी रही 

आज जब मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड से अंतिम राउंड तक भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह लगातार बढ़त बनाये रहे और अंत में 22695 वोटों के अंतर से उन्होंने कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी, मीडिया से बात करते हुए विजयी मुस्कान लिए मोहन सिंह राठौर ने कहा कि मेरी विधानसभा की जनता को एक भ्रष्ट और घमंडी विधायक से निजात मिली है।

भाजपा प्रत्याशी का तंज, जनता में उन्हें नाश्ते में ही हरा दिया 

टिकट होने के तुरंत बाद लाखन सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान -भाजपा प्रत्याशी को 12 बजे ही हरा देंगे ..के सवाल पर  जवाब देते हुए मोहनसिंह राठौर ने कहा उन्होंने कलेऊ तक मुझे हराने की बात कही थी, यानि नाश्ते तक हरा देने की बात की थी लेकिन इस बार पहली बार जनता ने उनके घमंड को तोड़ दिया और उन्हें ही नाश्ते में निपटा दिया।

[dgv_vimeo_video id=”890758651″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews