ग्वालियर चंबल को सौगात देने पर सिंधिया ने PM Modi और नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद, 4G नेटवर्क में BSNL की देरी का कारण बताया, राहुल गांधी के बयान पर कसा तंज

सिंधिया ने कहा ग्वालियर चंबल के जन जन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, पीएम के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है, विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, उन्होंने कहा जनता के प्यार को हम ब्याज समेत चुकाने की कोशिश करेंगे। कल कैबिनेट की बैठक में जो प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है, उसके लिए नितिन गडकरी जी को भी बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ उन्होंने कभी निराश नहीं किया।
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

Scindia thanked PM Modi and Nitin Gadkari : केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे वे यहाँ चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ उसकी समीक्षा करेंगे, सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कल ही ग्वालियर चंबल अंचल को मिली  “6 लेन आगरा – ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर” की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद र्मोदी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर कांग्रेस पर पलटवार किया साथ ही ये भी बताया कि क्यों बीएसएनएल को 4 G नेटवर्क लाने में देरी हुई।

सिंधिया ने कहा ग्वालियर चंबल के जन जन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, पीएम के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है, विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, उन्होंने कहा जनता के प्यार को हम ब्याज समेत चुकाने की कोशिश करेंगे। कल कैबिनेट की बैठक में जो प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है, उसके लिए नितिन गडकरी जी को भी बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ उन्होंने कभी निराश नहीं किया।

“6 लेन आगरा – ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर” के लिए दिया धन्यवाद 

“6 लेन आगरा – ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर” के बारे में बात करते हुए सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया, उन्होंने बताया की यह कॉरिडोर 4,613 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और यह 88 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन कॉरिडोर में 8 ब्रिज बनाए जाएंगे और 6 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया की हमारा लक्ष्य है कि इस परियोजना को हम करीब 2.5 साल में पूर्ण करें। सिंधिया ने बताया कि 4 साल से मेरा सपना था कि हम ग्वालियर को एक एक्सप्रेसवे देना चाहिए। मैंने नितिन गडकरी जी को इसके लिए अनुरोध किया और उन्होंने असंभव को संभव करते हुए उन्होंने ग्वालियरवासियो को यह सौगात दी है। यह 6 लेन आगरा में NH19 से जुड़ेगा , ग्वालियर में पोरबंदर-ग्वालियर-सिल्चर ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (NH27) से जुड़ेगा और मुख्य पर्यटन स्थल जैसे ग्वालियर किला, आगरा किला और ताजमहल (आगरा) से आवाजाही बढ़ेगी।

सिंधिया ने बताया क्यों लेट हुआ BSNL का 4G नेटवर्क  

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कई लोगों ने मुझसे पूछा है कि जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 4G नेटवर्क क्रियान्वन किया लेकिन अब तक BSNL ने 4G नेटवर्क क्यों क्रियान्वन नहीं किया? तो मैं  बता दूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है देश के अंदर अगर हमें 4G का नेटवर्क क्रियान्वन करना है तो हम चीन या किसी अन्य किसी विदेशी कंपनी का इक्यूपमेंट इस्तेमाल नहीं करेंगे, भारत अपना खुद का 4G का टेक बनाएगा,  आत्मनिर्भर भारत अपनी खुद की तकनीक इस्तेमाल करेगा भले ही उसमें देर लगे लेकिन हम स्व निर्मित उपकरणों की मदद से उपभोक्ताओं को सेवा देंगे उसके लिए हमें डेढ़ साल लगे हैं और डेढ़ साल में पूरे विश्व में कीर्तिमान रचा है आज भारत पूरे विश्व का पांच देश बन चुका है जिसके पास अपनी खुद की 4G की टेक्नोलॉजी है।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर किया बड़ा हमला 

राहुल गांधी के बयानों से जुड़े सवाल पर सिंधिया ने कहा- जिन लोगों की भड़काने की नीति हो, झूठ बोलने की नीति हो, देश को विकास के पथ पर देखकर गौरव के बदले में ईर्ष्या की भावना हो वे ही ऐसे नकारात्मक स्टेटमेंट देते हैं,  आज  कांग्रेस की ये स्थिति हो चुकी है कि वो देश को बढ़ाने का काम नहीं कर रही बल्कि नकारात्मक सोच और विचारधारा के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही है, भाई भाई के बीच झगड़ा करने की की कोशिश कर रही, सिंधिया ने कहा  कांग्रेस ने सदैव हर कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया, मंडल कमीशन का रिपोर्ट का विरोध किया है और आज जाति की बात करते हैं,  कांग्रेस पार्टी किसी और पर उंगली दिखाने के पहले अपने गिरेबान में झांके।

[dgv_vimeo_video id=”994394433″]

[dgv_vimeo_video id=”994394583″]

[dgv_vimeo_video id=”994394710″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews