सिंधिया गुरूवार को पहुंचेंगे भोपाल, 13 को राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन

सिंधिया गुरूवार को पहुंचेंगे भोपाल, 13 को राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन

अतुल सक्सेना।ग्वालियर।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे और फिर वहीं रुककर 13 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक सिंधिया दोपहर 3 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा राजा भोज विमानतल भोपाल पहुंचेंगे। यहाँ से वे भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहाँ सिंधिया के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कार्यालय पहुंचकर सिंधिया सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रीमंत राजामाता विजयाराजे सिंधिया , मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। सिंधिया रात्रि विश्राम भोपाल में ही करेंगे। 13 मार्च को दोपहर 12 बजे सिंधिया फिर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और वरिष्ठ नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जायेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews