उप चुनाव से पहले सिंधिया का बड़ा बयान, हर चुनाव “लिटमस टेस्ट”, जीतेंगे चारों सीट

उप चुनाव से पहले सिंधिया का बड़ा बयान, हर चुनाव “लिटमस टेस्ट”, जीतेंगे चारों सीट

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) उप चुनावों (MP By Election 2021) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि कोई एक चुनाव लिटमस टेस्ट नहीं होता, हर चुनाव लिटमस टेस्ट होता है और मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है, हम चारों उप चुनाव जीतेंगे।

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उप चुनाव से जुड़े मीडिया के सवालों के जवाब  देते हुए कहा कि कोई एक चुनाव लिटमस टेस्ट नहीं होता, हर चुनाव लिटमस टेस्ट होता है। हम लोग बहुत मुस्तैदी से इसपर  काम कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और हम सभी चारों सीटों पर जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : …जब अचानक सिंधिया के पैरों को पकड़ कर बैठ गए एक बुजुर्ग, तब हुआ ये

चम्बल एक्सप्रेस-वे के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अटल चम्बल एक्सप्रेस-वे एक महत्वाकांक्षी योजना है जो जल्दी ही शुरू होगी। इससे मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से जुड़ेगा। इससे विकास के रास्ते खुलेंगे, उद्योग लगेंगे, रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”623318820″]

[dgv_vimeo_video id=”623327712″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews