24 घंटे में दूसरी हत्या, दिनदहाड़े, सरे राह युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, मृतक अज्ञात, आरोपी फरार

24 घंटे में दूसरी हत्या, दिनदहाड़े, सरे राह युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, मृतक अज्ञात, आरोपी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

साइंस कॉलेज के पास हुई हत्या के आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही ग्वालियर पुलिस को अपराधियों ने फिर चुनौती दे दी। अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े बुधवार को सरे राह एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस को जब किसी ने ऑटो में मृतक का शव पड़े होनी की सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर सीएसपी मुनीष राजोरिया, टीआई इंदर गंज थाना पंकज यादव पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शिनाख्त की तो मृतक का शव ऑटो में पड़ा था। सीएसपी के मुताबिक मृतक के सिर पर भारी पत्थर पटककर हत्या की गई है। मृतक की फ़िलहाल पहचान नहीं हो पाई है, ये इसी ऑटो का चालक भी हो सकता और कोई भी हो सकता है। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को जिस ऑटो MP 07 RA 1756 में मृतक का शव मिला है वो किसी कमल प्रजापति के नाम से रजिस्टर्ड है पुलिस इस नाम के व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews