“महाराज” से मिले शिवराज, इन नामों पर लगी मुहर, सिंधिया कैंप से होंगे नौ रत्न!

“महाराज” से मिले शिवराज, इन नामों पर लगी मुहर, सिंधिया कैंप से होंगे नौ रत्न!

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शिवराज सरकार (shivraj sarkar) के बहु प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार (Much awaited cabinet expansion) की अंतिम सूची फाइनल हो गई है। भरोसेमंद सूत्रों की बात करें तो मंगलवार को संभावित विस्तार में कुल 25 मंत्रियों जो शपथ दिलाई जाएगी। इसमें सिंधिया खेमे से नौ और भाजपा के 16 मंत्री शामिल किये जायेंगे। दिल्ली दौर पर रहकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सूची को अंतिम रूप दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में रहकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा तैयार की गई सूची पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीएम शिवराज ने चर्चा की जिसके बाद तय हुआ कि विस्तार में सिंधिया कैंप से नौ मंत्रियों को जगह मिलेगी।

इनके नामों पर लगी अंतिम मुहर

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास जो अंतिम सूची है उसमें भारतीय जनता पार्टी से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, यशपाल सिंह सिसौदिया, चेतन कश्यप, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया,विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर के नाम हैं जबकि इसी सूची में सिंधिया खेमे से इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, एन्दल सिंह कंसाना,बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह दत्ती गाँव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, हरदीप सिंह डंग और रणवीर जाटव के नाम शामिल हैं। कल मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नये मंत्रियों को शपथ दिलायेंगी।

सिंधिया ने सौंपा 30 लाख का चैक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान। सांसद सिंधिया ने सीएम शिवराज को कोरोना के कार्यों के लिए अपनी तरफ से 30 लाख रुपये की राशि का चैक भेंट किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews