शिवसेना की महापौर का बड़ा बयान, कांग्रेस और हमारे बीच वैचारिक मतभेद, सिंधिया बनें सीएम

शिवसेना की महापौर का बड़ा बयान, कांग्रेस और हमारे बीच वैचारिक मतभेद, सिंधिया बनें सीएम

ग्वालियर। महाराष्ट्र में भले ही शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली हो लेकिन यहां सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। निजी कार्यक्रम में ग्वालियर पहुंची ठाणे की शिवसेना की महापौर मीनाक्षी शिंदे ने स्पष्ट किया हम भले ही कांग्रेस के साथ हैं लेकिन हमारे वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं । उन्होंने कहा कि शिवसेना के लिए सावरकर वीर हैं। उधर मीनाक्षी शिंदे ने ये भी इच्छा जताई कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री होना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वज दौलत राव शिंदे की तीसरी पत्नी महारानी बाइजा बाई के चित्र का अनावरण करने ग्वालियर पहुंची ठाणे से शिवसेना की महापौर मीनाक्षी शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस और हमारे बीच वैचारिक मतभेद आज भी हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनाई है तो उसके लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया है लेकिन अलग अलग मामलों में हमारे और उनके विचार अलग अलग हैं। वीर सावरकर से जुड़े विवाद पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए महापौर मीनाक्षी शिंदे ने कहा कि सावरकर हमारे लिए वीर हैं कांग्रेस क्या कहती है वो जाने।

सिंधिया को बनना चाहिए मप्र का मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर शिवसेना कि महापौर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का मामला है लेकिन चूंकि हम एक ही परिवार से हैं इसलिए हम चाहेंगे कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews