अनैतिक मांग पूरी नहीं होने पर युवक को कट्टा रखकर बंद करने की धमकी देने वाला SI निलंबित

mp suspend

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से अनैतिक मांग करने वाले और नहीं देने पर कट्टा रखने की धमकी देने वाले सब इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।

Betul : आदिवासी की खुदकुशी का मामला, कलेक्टर पर लगाया 25 लाख रूपये का जुर्माना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो की जांच के बाद के बाद एसपी अमित सांघी ने पड़ाव थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है। वायरल ऑडियो में सब इंस्पेक्टर युवक से कोई अनैतिक मांग पूरी करने के लिए दबाव बना रहे थे।

दरअसल व्यापम कांड के व्हिसिल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने बुधवार को एक ऑडियो वायरल किया था जिसमें पड़ाव थाने के सब इंस्पेक्टर भदौरिया और एक युवक के बीच बातचीत हो रही थी। सब इंस्पेक्टर युवक से कोई अनैतिक मांग पूरी करने की जिद कर रहे थे और युवक मांग पूरी करने के लिए मना कर रहा था। इसी बीच बातचीत के दौरान सब इंस्पेक्टर भदौरिया युवक को टीआई का नाम लेकर कहते हैं कि वो तुम कर कट्टा रखने के लिए कह रहे थे।

ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी अमित सांघी ने एडिशनल एसपी से इसकी जांच कराई जिसमें वायरल ऑडियो में आवाज पड़ाव थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया की होना प्रतीत हुई। जिसके आधार पर एसपी अमित सांघी ने सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया और पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”572644953″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews