Gwalior : SDM कार्यालय का घेराव, लगे नाथूराम गोडसे के नारे, दी यह चेतावनी

Gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) की जय के नारे एक बार फिर ग्वालियर (Gwalior) में गूंजे। खास बात ये है कि इस बार हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नारे जिला प्रशासन(SDM) के कार्यालय के बाहर लगाए और उसका घेराव किया।अखिल भारत हिंदू महासभा  (All India Hindu Mahasabha) ने नाथूराम गोडसे की जब्त मूर्ति को प्रशासन से वापस मांग रहा है।पार्टी ने मूर्ति वापस नहीं करने की दिशा में नई मूर्ति अपने भवन में लगाने की चेतावनी दी है।

Gwalior Tour: सिंधिया बोले- मैंने देखा केवल मात्र 25% पहन रहे मास्क, ये चिंता का विषय

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार को गोरखी स्थित लश्कर SDM कार्यालय का घेराव किया और धरना दिया। धरने के दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओ ने नाथूराम गोडसे अमर रहे, नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए।

दरअसल हिंदू महासभा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को अपना आराध्य मानती है और अपने कार्यालय में उसकी पूजा करती है। डॉ भारद्वाज ने बताया कि उनकी पार्टी ने अपने निजी भवन में नवंबर 2017 में गोडसे की मूर्ति स्थापित की और उसकी पूजा की थी क्योंकि संविधान भी हमें ये अनुमति देता है कि हम अपने निजी भवन में अपने आराध्य की मूर्ति लगा सकते हैं लेकिन उस समय कांग्रेस के लगातार सात दिन के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने मूर्ति को जब्त कर लिया। और तब से लेकर अब तक पार्टी जिला प्रशासन को कई ज्ञापन और स्मरण पत्र दे चुकी है।

आज चेतावनी पत्र देने आये हैं यदि अब भी प्रशासन ने नाथूराम गोडसे की मूर्ति नहीं लौटाई तो हम नई मूर्ति की स्थापना करेंगे। धरने और घेराव के दौरान वहाँ तहसीलदार सीताराम वर्मा पहुंचे जिन्हे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी पत्र सौंपा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews