
Gwalior police exposed gold jewelry robbery
कहते हैं बदमाश कितनी भी होशियारी दिखा ले लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता…ग्वालियर में ये बात बिलकुल सच साबित हुई है… मामला सोने के जेवरात की लूट से जुड़ा है खास बात ये है कि इसमें फरियादी ही साजिशकर्ता और उसके भाई आरोपी निकले हैं, पुलिस लू तकी साजिश रचने वाली महिला से पूछताछ कर रही है और उसके दोनों लुटेरे भाइयों को पकड़ लिया है इसमें नाबालिग है।
ग्वालियर में शनिवार को दिन दहाड़े बैंक के बाहर एक ग्राहक से उसके 10 तोला वजनी सोने के जेवर की लूट की घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए थे, फरियादी महिला सेजू सिकरवार (सेजल) ने बहोड़ापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने कैप्री गोल्ड लोन कंपनी ( कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड Capri Global Capital Limited) शाखा बहोड़ापुर में गिरवी रखी अपनी ज्वेलरी निकाली थी और आईआईएफएल (इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड, India Infoline Finance Limited) में गोल्ड रखकर लोन लेने के लिए जा रही थी तभी बहोड़ापुर तिराहे पर एक्टिवा पर दो नकाबपोश लड़के आये और बैग छीन कर भाग गए।
दिन दहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिस को चौका दिया, पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी चैक किये तो लड़के भागते दिखाई दिए, पुलिस महिला के हाव भाव और एफआईआर दर्ज कराने की जल्दबाजी को भी नोटिस कर रही थी, इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने मुखबिरों को भेजे और कहा तत्काल मालूम करें, मुखबिरों ने अपना काम किया और पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी।
बहोड़ापुर थाना टी आई आलोक सिंह परिहार ने बताया कि शक की सुई जब फरियादी महिला सेजू पर टिकी तो पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली जिसने पुलिस के शक को और मजबूती दे दी, कॉल डिटेल से मालूम चला कि महिला घटना से पहले लगातार अपने भाइयों से बात कर रही थी उन्हें लोकेशन बता रही थी, पुलिस को जब कहानी में झोल दिखाई दिए तो उसने महिला से कड़ी पूछताछ शुरू की उससे उसकी एक्टिवा के बार में पुचतच शुरू की तो सकपका गई।
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक
इस बीच पुलिस ने एक्टिवा ढूढ़ निकाली और कपड़ों चप्पलों की मदद से महिला के मददगार दोनों आरोपी भाइयो तक पहुंच गई, पुलिस ने उन्हें उठा लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया, महिला को थाने बैठा लिया, पूछताछ में महिला ने ऑनलाइन गेम में पैसा हारने , पति से बदला लेना जैसी कई कहानी सुनाई जिसपर पुलिस पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रही है, महिला ने कल रात को थाने में फिनाइल पीने की कोशिश कर हंगामा भी किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वो फिनाइल पीने में कामयाब नहीं हो पाई।
एक आरोपी नाबालिग, बाल सुधर गृह भेजा
पुलिस के तत्काल एक्शन से स्पष्ट हो गया कि लूट जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी फरियादी महिला सेजू सिकरवार ने ही भाइयों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी, पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों में एक को जेल और दूसरे नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है, महिला की औपचारिक गिरफ़्तारी होना शेष है।
महिला ने पुलिस को ये बताई थी लूट की कहानी
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम् सुराग
टीआई आलोक परिहार ने बताई घटना की सच्चाई
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

