Video Viral: कांग्रेस के दिलों-दिमाग में अब भी “महाराज”, रैली में लगे नारे-‘सिंधिया जिंदाबाद’

Video Viral: कांग्रेस के दिलों-दिमाग में अब भी “महाराज”, रैली में लगे नारे-‘सिंधिया जिंदाबाद’

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भले ही कांग्रेस (congress) छोड़ दी हो और बहुत से कट्टर सिंधिया समर्थक अभी भी कांग्रेस में ही हो लेकिन सिंधिया के साथ नहीं जाने वाले कांग्रेसियों के दिलो दिमाग में अभी भी सिंधिया ही बसते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण ग्वालियर (gwalior) में देखने को मिला जिसमें कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं ग्वालियर विधानसभा (Congress State General Secretary and Gwalior Legislative Assembly) से टिकट की दावेदारी कर रहे वरिष्ठ नेता की रैली में सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगे।हैरानी की बात ये है कि इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट (Cabinet Minister Tulsi Silavat) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) को कलंक बताने वाले कथित बयान के बाद अब ग्वालियर में कांग्रेस की रैली में सिंधिया जिंदाबाद के नारे लग गए।दरअसल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ ग्वालियर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसलिए वे क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ किला गेट से कोटेश्वर मंदिर तक सड़क और बिजली की समस्या को लेकर रैली निकाली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैली में चल रहे अशोक शर्मा समर्थक कांग्रेस जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं, इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने जैसे ही कमलनाथ के बाद सिंधिया का नाम लिया दूसरे कार्यकर्ताओं ने तत्काल जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इतने में गलती का अहसास होते ही अगले पल सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। गौरतलब है कि कभी अशोक शर्मा भी कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Cabinet Minister Pradyuman Singh Tomar) की तरह ही सिंधिया के कट्टर समर्थक थे लेकिन सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने का बाद वे उनके साथ नहीं गए और खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही कहते हुए कांग्रेस की विचारधारा के साथ ही रहने वाला बताया। लेकिन अब अशोक शर्मा की रैली में ही सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews