धुंआ उगल रहे 16 टेंपो की फिटनेस निरस्त, संयुक्त कार्रवाई में एक सैकड़ा वाहनों की चैकिंग

धुंआ उगल रहे 16 टेंपो की फिटनेस निरस्त, संयुक्त कार्रवाई में एक सैकड़ा वाहनों की चैकिंग

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

हर में काला धुँआ उगलते और बगैर ट्रैकिंग डिवाइस के दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन के तीन विभागों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जिसमें 16 टेंपो की फिटनेस को रद्द कर दिया गया और 12 के कागजात जब्त कर लिए गए।

परिवहन विभाग ने गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस के सहयोग से फूलबाग चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग में उन वाहनों पर निगाह थी जो तय मानकों। से अधिक धुँआ उगल रहे थे और शहर के पर्यावरण को खराब कर रहे थे, साथ ही वो वाहन भी निशाने पर थे जो बिना ट्रैकिंग डिवाइस के सड़कों पर दौड़ रहे थे। ए आर टी ओ रिंकू शर्मा के नेतृत्व में करीब 100 वाहनों की यहाँ चैकिंग की गई। सबसे ज्यादा खराब हालत टेंपो की थी। टीम ने 21 टेंपो का मशीनों से परीक्षण किया जिसमें से 16 तय मानकों से अधिक धुँआ उगल रहे थे टीम ने तत्काल इनकी फिटनेस रद्द कर दी। संयुक्त टीम को चैकिंग में 12 टेंपो ऐसे मिले जिनमें ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगी थी टीम ने इनके कागजात जब्त कर लिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews