सोशल डिस्टेंसिंग बनी मजाक, बाजारों में उमड़ी भीड़, प्रशासन का आदेश हवा में

सोशल डिस्टेंसिंग बनी मजाक, बाजारों में उमड़ी भीड़, प्रशासन का आदेश हवा में

ग्वालियर, अतुल सक्सेना 

कोरोना संक्रमण के बीच त्योहार पर बाजार खोलने के लिये बनाई गई गाइड लाइन का ना शहर के लोग पालन कर रहे हैं ना जिला प्रशासन इसका पालन ही करा पा रहा है। नतीजा ये है कि शहर के बाजार भीड़ से पटे पड़े हैं।

ईद और रक्षाबंधन पर शहर के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाजार खोलने के लिए जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की है। जिसके तहत केवल ईद और राखी से संबंधित बाजार ही खोलने की अनुमति दी गई लेकिन हालात ये हैं कि दाल बाजार जैसे थोक किराना बाजार सहित पूरा बाजार खुला है। हाँ मॉल, सिनेमा घर पहले की तरह ही बंद हैं और ईद की नमाज भी घर में पढ़ी गई। सबसे बुरा हाल शहर के हृदय स्थल एवं प्रमुख व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़े का है। जहाँ राखी और ईद के लिए अस्थाई बाजार बनाया गया है, हालांकि शहर में कई जगह त्योहारों जो देखते हुए अस्थाई बाजार बनाये गए हैं लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ महाराज बाड़े पर ही है।

सोशल डिस्टेंसिंग बनी मजाक

महाराज बाड़ा पर जो भीड़ का आलम ही उसे देखकर डर लग रहा है कि कहीं यहाँ कोई संभावित कोरोना पॉजिटिव खरीददारी करने आया तो कितनो को खतरा बढ़ जायेगा। क्योंकि यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण नियम की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग मास्क पहने हैं तो कुछ ये नियम भी नहीं मान रहे। खास बात ये है कि महाराज बाड़े पर ही पुलिस चौकी है बावजूद इसके ना तो पुलिस इसका पालन करा पा रही है और ना ही लोग कोरोना को लेकर जागरूक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews