
Gwalior News : ग्वालियर जिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर स्थापित नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का संचालन युवा उद्यमियों व संस्थाओं को सौंपा जाएगा। इन प्रयोगशालाओं में मृदा (मिट्टी) के नमूनों का परीक्षण किया जाता है। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का संचालन लेने के इच्छुक युवा उद्यमियों एवं संस्थाओं से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आर एस शाक्यवार ने बताया कि मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को आवंटित कराने के लिए पोर्टल http://www.mponline.gov.in पर स्वयं अथवा एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
घाटीगांव, डबरा तथा भितरवार में हैं Soil testing laboratories
उन्होंने बताया ग्वालियर जिले की विकासखंड स्तरीय प्रयोगशाला घाटीगांव, डबरा तथा भितरवार में स्थापित हैं। कृषि स्नातक युवा उद्यमी, कृषि संबद्ध संस्थाएं एवं कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) व कृषक उत्पादक कंपनी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट http://www.mpkrishi.mp.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध
आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मेला रोड स्थित उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में विभागीय वेबसाइट http://www.mpkrishi.mp.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

