ग्वालियर कलेक्टर की सख्ती, बिना पंजीयन दौड़ रहे ई-रिक्शों को जब्त करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा शहर में चल रहे जिन ई-रिक्शा ने पंजीयन और कलर कोडिंग नहीं कराई है, उन्हें जब्त कर थाने में खड़े कराएँ। ई-रिक्शा मालिक अपने रिक्शे का पंजीयन करा लें और अपने खर्चे से कलर कोडिंग करा लें, तभी इन रिक्शों को छोड़ा जाए।
e rickshaw

Gwalior News : ग्वालियर के यातायात को बिगाड़ रहे ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने की कवायद करने में जुटा जिला प्रशासन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहा है, अवैध और वैध रिक्शों की संख्या पता लगाने की कोशिश में पंजीयन कराने और कलर कोडिंग करने की चेतावनी के बाद भी अभी भी कई ई रिक्शा बिना पंजीयन के सड़क पर दौड़ रहे हैं, कलेक्टर रुचिका चौहान अब ऐसे ई रिक्शा को जब्त करने के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज कलेक्ट्रेट में शहर की यातायात व्यवस्था एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि शहर में ई-रिक्शा को पाली में संचालित करने की व्यवस्था भी जल्द से जल्द लागू कर दी जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर भी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा शहर में चल रहे जिन ई-रिक्शा ने पंजीयन और कलर कोडिंग नहीं कराई है, उन्हें जब्त कर थाने में खड़े कराएँ। ई-रिक्शा मालिक अपने रिक्शे का पंजीयन करा लें और अपने खर्चे से कलर कोडिंग करा लें, तभी इन रिक्शों को छोड़ा जाए।

शहर का Traffic System को सुगम बनाने, Encroachments हटाने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीएसपी एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएँ। उन्होंने कहा कि सड़कों पर रखी कंडम गाड़ियाँ क्रेन से उठवाएँ। साथ ही बाजारों की सड़कों पर आवागमन में बाधा बन रहे दुकानदारों द्वारा रखा गया सामान भी हटवाएँ, इस कार्य में कोई ढ़िलाई न हो। साथ ही कहा कि बाजारों में गंदगी फैलाने वालों के साथ कोई रियायत न हो, उनसे जुर्माना वसूलें।

Gwalior Collector व SP ने दिए ये निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर को चार भागों में बाँटकर संयुक्त टीम यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये प्रभारी कार्रवाई करें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों के बाहर व आसपास भी नजर रखें। नियम – कानून का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर महाराज बाड़ा सहित शहर के अन्य बाजारों की सड़कों पर मार्किंग कर लाइन डलवाएँ और फुटपाथ पर दीपक, मालाएँ, खिलौने व अन्य पूजन सामग्री बेचने वालों को समझाएँ कि वे लाइन के पीछे बैठकर अपना व्यवसाय करें।

खुले में न हो माँस की बिक्री, Loud Speakers को लेकर भी निर्देश  

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में जोर देकर कहा कि खुले में माँस की बिक्री कदापि न होने दें। इसी तरह लाउड स्पीकर सहित अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही हो। इस संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने इसके लिये फिर से विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए।

सागरताल के सामने होगा Immersion of Durga idols

बैठक में जानकारी दी गई कि ग्वालियर शहर में सागरताल के सामने बनाए गए अस्थायी जलाशय में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अस्थायी जलाशय पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये पर्याप्त प्वॉइंट बनाने के लिये कहा, जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्क्त न आए। उन्होंने अस्थायी जलाशय में पर्याप्त पानी भरने के निर्देश भी दिए।

Dussehra पर रावण के पुतला दहन व चल समारोह की तैयारियाँ पुख्ता हों 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि दशहरा पर शहर में जहाँ-जहाँ रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के बड़े-बड़े पुतले दहन किए जाते हैं वहाँ पर लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ। बेरीकेटिंग के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी रहे। साथ ही शहर की विभिन्न कॉलोनियों में होने वाले पुतला दहन पर भी निगाह रखें। कहीं भी सुरक्षा के साथ समझौता न हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews