गुस्साए छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, चक्काजाम, तालाबंदी

गुस्साए छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, चक्काजाम, तालाबंदी

ग्वालियर।

एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों ने पूर्व छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अर्धनग्न होकर रेसकोर्स रोड पर प्रदर्शन किया, चक्काजाम किया और काॅलेज गेट पर तालाबंदी की। छात्रों का कहना था कि उनके साथ की जा रही मारपीट की शिकायत वे कई बार कॉलेज प्रशासन से कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले कृषि माह विद्यालय ग्वालियर के छात्र आज खराब मौसम के बावजूद सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने कॉलेज के बाहर रेसकोर्स रोड पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, चक्काजाम किया और काॅलेज के मेन गेट पर तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारी छात्र सुनील कुमार उपाध्याय का कहना था कि एम एस सी स्टूडेंट है , हॉस्टल में रहता हैं और पढ़ाई करना चाहता हैं। लेकिन पिछले छह महीने से काॅलेज के कुछ पूर्व छात्र हमारे साथ मारपीट कर रहे हैं। बीती रात भी कुछ पूर्व छात्र आए उन्होंने यहां शराब पी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत कई बार काॅलेज प्रशासन से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती । हमें हमारा भविष्य अंधेरे में दिख रहा है इसलिए हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्र आज सड़कों पर हैं। छात्रों कहा कि बीती रात हुई मारपीट की सूचना हमने पुलिस को दी लेकिन जब पुलिस कॉलेज पहुंची तो सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कोअंदर नही जाने दिया और तब तक मारपीट करने वाले पूर्व छात्र भाग गए। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पुलिस और काॅलेज प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे और छात्रों को समझाइश दी। डीन जे पी दीक्षित ने छात्रों के आरोपों का गोलमोल जवाब दिया लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से इसका हल निकालने का भरोसा दिया । उधर पुलिस का कहना था कि मामला काॅलेज के हॉस्टल से जुड़ा है हमारे पास कोई लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews