CID में पदस्थ SI की बेटी ने पति पर लगाए दैहिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप,

CID में पदस्थ SI की बेटी ने पति पर लगाए दैहिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप,

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

चेन्नई में पदस्थ आईटी इंजीनियर पर उसकी पत्नी ने मारपीट करने, दहेज प्रताड़ना, मानसिक और दैहिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। खास बात ये है कि पीड़िता के पिता ग्वालियर सीआईडी में सब इंस्पेक्टर हैं। उधर पिता ने आरोप लगाया कि मेरा ही विभाग मेरी मदद नहीं कर रहा उन्होंने एक मंत्री पर इस मामले में हस्तक्षेप करने के आरोप भी लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार सीआईडी में सब इंस्पेक्टर गुढ़ा निवासी श्याम बरन शर्मा की बेटी का विवाह मुरार निवासी विवेक शर्मा के साथ हुआ था। विवेक चेन्नई में आईटी इंजीनियर हैं। पति पत्नी के बीच पिछले लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसके चलते विवाद को सुलझाने के लिए लड़की के पिता ने दामाद विवेक को ग्वालियर बुलाया था लेकिन ग्वालियर पहुंचते ही विवेक और उसकी पत्नी का रेलवे स्टेशन पर ही विवाद हो गया। मौका देखकर युवती ने डायल 100 को सूचना देकर मौके पर बुलवा लिया युवती का आरोप है कि उसके पति उसे और उसकी बेटी को छोड़कर वापस चेन्नई जा रहे थे रोकने पर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। सूचना पर युवती के पिता सीआईडी सब इंस्पेक्टर श्याम बरन भी स्टेशन पहुँच गए। उन्होंने आरोप लगाए कि उनका दामाद विवेक उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। वे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करता है। इसने स्टेशन पर भी मारपीट की । उन्होंने कहा कि हम दोनो को लेकर पड़ाव थाने पहुँच गए। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले रही। श्याम बरन ने आरोप लगाए कि उनका ही विभाग उनकी मदद नहीं कर रहा मैंने एसपी साहब से भी शिकायत की है। सब इंस्पेक्टर ने एक स्थानीय कैबिनेट मंत्री पर इस मामले में हस्तक्षेप करने के गंभीर आरोप भी लगार हैं। उधर विवेक शर्मा का कहना है, उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। उनकी पत्नी 10 साल से उन्हीं के साथ रह रही है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेरी पत्नी मेरे साथ और मेरे माता पिता के साथ मारपीट भी कर चुकी है। विवेक ने कहा मुझे मामला सुलझाने के लिए ग्वालियर बुलाया था। लेकिन मेरे ससुर और ससुराल वाले पुलिस विभाग में कार्य करते हैं जिसके चलते मुझे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। इस मामले में पड़ाव थाने के टी आई ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि विवाहिता ने पति पर प्रताड़ना, मारपीट , मानसिक और शारीरिक शोषण, अप्राकृतिक कृत्य करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने विवेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews