Gwalior Weather: लू के थपेड़ों से सहमा शहर , पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

mp weather today

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना से जूझ रहे शहरवासी अब गर्मी के थपेड़ों से परेशान होने लगे हैं। मई का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही लू के थपेड़े भी शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को शहरवासियों के अचानक लू का अहसास किया। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि शुक्रवार को दिन में एक बजे से शाम के 6 बजे तक शहर भट्टी की तरह तपा और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इस दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मई का महीना खत्म होने में एक सप्ताह बचा है लेकिन हिंदी महीना जेठ या ज्येष्ठ कल यानि शुक्रवार से शुरू हो गया। जेठ का महीना वैसे तो भीषण गर्मी के लिए पहचाना जाता है लेकिन इसने पहले ही दिन ग्वालियर के लोगों जो झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान की तरफ से आ रही गरम हवाओं का असर यहाँ होने लगा है और ये हालात आने वाले एक सप्ताह तक रहने वाले हैं। अम्फान तूफान ने भी मौसम की नमी खींच ली है जिसके कारण भी गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार की बात की जाए तो सुबह होते ही गर्म हवाओं ने लोगों का स्वागत किया। तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा और दिन के एक बजे के बाद ये 44 डिग्री को पार कर गया और फिर शाम 6 बजे तक इतना बना रहा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था।

हालात शनिवार को भी लगभग ऐसे ही बने हुए हैं सुबह से ही लू के तेज थपेड़े शुरु हो गए हैं। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है अनुमान है कि आज तापमान 46 को छू सकता है। शहरवासियों की चिंता ये है कि अभी जेठ शुरू हुआ है यानि हिंदी महीना जेठ और अंग्रेजी महीना जून पूरा बकाया है और ये गर्मी की तीव्रता के लिए पहचाने जाते हैं ऐसे में हालात से कैसे निपटा जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews