प्रदेश में अब यहाँ मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, अस्पताल में आईसोलेटेड

प्रदेश में अब यहाँ मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, अस्पताल में आईसोलेटेड

ग्वालियर/अतुल सक्सेना। जबलपुर में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रदेश भर में कोरोना को लेकर अलर्ट है। इस बीच अब ग्वालियर में एक संदिग्ध मरीज मिला है। मरीज की स्थिति अभी गंभीर है उसे जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर की चेतकपुरी में रहने वाला 32 साल का एक युवक खजुराहो गया था और जब वापस आया तो उसकी तबियत खराब थी। वो वहीं वायरस की कनेक्टिविटी में आया। तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने युवक का चैकअप करने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है और युवक का ब्लड सेम्पल लेकर जांच के लिए पुणे भेज दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक यदि युवक की तबियत बिगड़ी या साँस लेने में दिक्कत हुई तो उसे जयारोग्य अस्पताल भेजना पड़ेगा ।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो कोरोना संदिग्ध मरीज ग्वालियर में मिल चुके है लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी जो जिला प्रशासन के लिए राहत की बात थी। लेकिन चूंकि इस मरीज में कनेक्टिविटी मिली है इसलिए प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews