कलंकित हुआ रिश्ता: वहशी बना पिता, नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

कलंकित हुआ रिश्ता: वहशी बना पिता, नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में एक बार फिर रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। घटना ग्वालियर (Gwalior) की है। शर्मनाक बात ये है कि पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी (Minor daughter) को हवस का शिकार (Havas ka shikar) बना लिया। वहशीपन के हद पार करने वाला पिता घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शराबी पिता ने 11साल की अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता है। उसे नशा करने की आदत है और इसी में अपनी कमाई लुटाता है। पत्नी दूसरों के घर चौका बर्तन कर घर का खर्च चलाती है। घटना के दिन गुरुवार को वो काम पर नहीं गया, सुबह से ही शराब पीने बैठ गया। बेटी अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने चली गई। जब पत्नी काम पर चली गया और आरोपी को बहुत नशा हो गया तो वो बाहर आया और अपनी 11 साल की बड़ी बेटी को खींचकर अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। जब पत्नी घर लौटी तो बेटी ने पिता की करतूत माँ को बताई लेकिन समाज में बेटी की बदनामी के डर से वो चुप रही । बाद में जब रिश्तेदारों को उसने ये बात बताई तो हिम्मत कर बेटी की माँ अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews