मजबूरी का उठाया फायदा, पिता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

मजबूरी का उठाया फायदा, पिता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की गोला का मंदिर थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।  शिकायत में किशोरी ने बताया कि मकान मालिक ने उसे पिता की नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया और फिर बुरा काम किया।

जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी अपने पिता के साथ रहती है। उसकी मां पिता से पिछले पांच साल से अलग रहती है।  पिता कोई काम नहीं करते वो बेरोजगार है। वो जिस मकान में रहती है उसके मकान मालिक ने हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि एक कम्पनी में उसकी पहचान है वो उसके पिता की नौकरी लगवा देगा।

ये भी पढ़ें – शिवराज के इस मंत्री ने नेहरू मॉडल के इतिहासकारों को कहा बेईमान और बदमाश

नाबालिग किशोरी मकान मालिक की बातों में में आ गई और उसके इरादों को नहीं समझ पाई।  किशोरी जब मकान मालिक के पास गए तो उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घर पहुंचकर बेटी ने पिता को पूरी घटना बताई लेकिन बदनामी के डर से पिता ने पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन जब किशोरी की चाची को बात पता चली तो उन्होंने पुलिस  थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – मेरी बदौलत बेच रहा तू दारू, धमकाते हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews